मध्य प्रदेश में 1 से 30 मई तक होंगे तबादले, भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में मुख्यमंत्री ने लिए मुख्य निर्णय

By: PalPal India News
April 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश में हर मंगलवार को कैबिनेट की बैठक होती है। यह बैठक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में की जाती है। मुख्यमंत्री ने कैबिनेट बैठक से पहले मंत्रियों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रभार के जिलों में जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे कार्यों की निगरानी करें। भोपाल में हुई कैबिनेट बैठक में कई निर्णय लिए गए। बैठक में तबादला नीति पर बड़ा फैसला हुआ। तय हुआ है कि प्रदेश में 1 से 30 मई तक तबादले होंगे। मुख्यमंत्री ने नीति तैयार करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। अगली कैबिनेट बैठक में तबादला नीति 2025 प्रस्तुत की जाएगी।

कैबिनेट के अन्य अहम फैसले

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कन्यादान एवं निकाह योजना में संशोधन किया गया है। अब न्यूनतम 11 और अधिकतम 200 जोड़ों के ही विवाह होंगे। सामूहिक विवाह कार्यक्रमों में होने वाली व्यवस्था को देखते हुए योजना में संशोधन का फैसला लिया गया है। 49 हजार रुपये सहायता राशि सरकार देती है और 6000 रुपए आयोजन खर्च के रूप में संबंधित संस्था को दिए जाते हैं। कल्याणी महिला (विधवा महिला) सामाजिक न्याय दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के विवाह पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकती है। प्रमुख सचिव सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण सशक्तिकरण ने बताया कि प्रदेश में निवासरत कल्याणी बहनों को समाज की मुख्य धारा से जोड़ने के उद्देश्य से वर्ष 2018 से मुख्यमंत्री कल्याणी विवाह सहायता योजना संचालित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *