सागर -बीना मार्ग जेरई गांव के पास भीषण सड़क हादसा, ट्रक और वैन की भिड़ंत में स्कूटी आई चपेट में, तीन की मौत

By: PalPal India News
April 22, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिग्राम जेरई के पास नए ब्रिज से ट्रक जा रहा था तभी सामने से आ रही वैन से भिड़ंत हो गई। इसी दौरान स्कूटी सवार भी ट्रक और वैन की चपेट में आ गया। जिसके बाद स्कूटी सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वैन में सवार दो लोगों की मौत हुई है। हादसा इतना दर्दनाक था कि वैन और स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। नरयावली रोड पर ग्राम जेरई के पास मंगलवार दोपहर 1 बजे तेज रफ्तार ट्रक और वैन की भिड़ंत हो गई। टक्कर के समय वाहनों की चपेट में स्कूटी सवार भी आ गया। हादसे में तीन लोगों की मौत हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों का पंचनामा बनाया है।

घटनाक्रम की सूचना पर नरयावली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शवों का पंचनामा बनाने की कार्रवाई की जा रही है। नरयावली थाना प्रभारी मृतकों की पहचान कार में सवार ग्राम भीलोंन खुरई निवासी नरेंद्र ठाकुर और महादेव ठाकुर और स्कूटर सवार टीकमगढ़ निवासी शुभम दीक्षित के रूप में की गई है। शुभम दीक्षित एएसएफ का आरक्षक बताया जा रहा है। मामले में घटना के कारणों की जांच की जा रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *