शादीशुदा प्रेमिका से मिलने पहुंचे आशिक की ग्रामीणों ने की पिटाई

By: PalPal India News
April 23, 2025

आगरा. उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के थाना फतेहाबाद क्षेत्र में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक विवाहित महिला से मिलने के लिए उसका प्रेमी चोरी-छिपे उसके घर पहुंच गया. लेकिन महिला के घरवालों को जब इसकी भनक लगी, तो उन्होंने पूरे घर की तलाशी ली. खोजबीन के दौरान प्रेमी एक संदूक के अंदर अर्धनग्न हालत में छुपा हुआ मिला. जैसे ही घरवालों ने संदूक खोला और अंदर छुपे प्रेमी को देखा, तो पूरे घर में हंगामा मच गया. परिजनों ने युवक को बाहर निकाला. देखते ही देखते मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई, और लोगों ने युवक की जमकर पिटाई कर दी.

जानकारी के अनुसार, युवक का महिला के साथ काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, हालांकि दोनों पहले से ही शादीशुदा थे. महिला के परिवार वालों को पहले से शक था, और जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने पूरी योजना बनाकर युवक को रंगेहाथ पकड़ लिया.

घटना की जानकारी मिलते ही बांकेबिहारी थाना फतेहाबाद की पुलिस मौके पर पहुंची. भीड़ ने युवक को पुलिस के हवाले कर दिया. संदूक में अर्धनग्न प्रेमी के छुपे होने और उसकी पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर आते ही तेजी से वायरल हो गया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *