पहलगाम हमले में पत्नी का बर्थडे मनाने गए मध्यप्रदेश के एलआईसी ब्रांच मैनेजर की मौत,परिजनों का कहना है कि आतंकियों को चुन-चुन मारा जाए

By: PalPal India News
April 23, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिपहलगाम में पर्यटकों को निशाना बनाकर किए गए आतंकवादी हमले में मध्यप्रदेश के अलीराजपुर जिले में एलआईसी के शाखा प्रबंधक और इंदौर के हीरा नगर इलाके के अभिनंदन नगर निवासी सुशील नथानियल की मौत हो गई।

पहलगाम आतंकी हमले में मध्य प्रदेश के अलीराजपुर के सुशील नथानियल की जान चली गई। सुशील एलआईसी के ब्रांच मैनेजर थे। वह पत्नी का जन्मदिन मनाने पहलगाम गए हुए थे। मौत की सूचना परिजनों के मिलने के बाद परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। परिजनों ने पीएम मोदी से आतंकियो के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। परिजनों का कहना है कि आतंकियों को चुन-चुन मारा जाए।

पत्नी का बर्थडे मनाने गए थे पहलगाम

जानकारी के अनुसार, इंदौर के सुशील नथानिया अलीराजपुर की एलआईसी शाखा में पदस्थ थे। हमले में सुशील की बेटी आकांक्षा भी घायल हुई है। सुशील बेटे ऑस्टिन, बेटी आकांक्षा और पत्नी जेनिफर के साथ कश्मीर घूमने गए थे। सुशील नथानिया का परिवार मूल रूप से जोबट का रहने वाला है।

गुड फ्राइडे मनाने के बाद गए थे कश्मीर

इंदौर में नाथनियल परिवार के पड़ोसियों ने बताया कि वे गुड फ्राइडे पर एक साथ स्थानीय चर्च विंसेंट पल्लोटी गए थे। ईस्टर मनाने के बाद, चार लोगों का परिवार रविवार को यात्रा के लिए रवाना हुआ। हमले की खबर से स्थानीय समुदाय सदमे और शोक में है। इंदौर में वरिष्ठ पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है और कहा है कि प्रभावित परिवार को सभी आवश्यक सहायता प्रदान की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *