भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार मोनालिसा (Monalisa) ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर कहर ढा दिया है. एक्ट्रेस ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ नई तस्वीरें शेयर की हैं, जिनमें उनका कॉन्फिडेंट और बोल्ड अवतार फैंस को दीवाना बना रहा है. इन लेटेस्ट तस्वीरों में मोनालिसा ने व्हाइट टैंक टॉप और हाई-वेस्ट डेनिम पहना हुआ है. उनका नो-मेकअप लुक, नैचुरल हेयरस्टाइल और एटीट्यूड से भरा पोज उन्हें और भी अट्रैक्टिव बना रहा है.
फोटोज पोस्ट होते ही फैंस ने कमेंट सेक्शन में फायर और हार्ट इमोजी की झड़ी लगा दी. कोई उन्हें ‘सुपर हॉट’ कह रहा है तो कोई ‘गॉर्जियस’ लुक की तारीफ कर रहा है. तस्वीरों को कुछ ही घंटों में 16 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं, जो बताता है कि मोनालिसा का क्रेज लोगों के बीच कितना जबरदस्त है.