बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए

By: PalPal India News
April 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिछत्तीसगढ़-तेलंगाना बॉर्डर पर बीजापुर जिले के कर्रेगुट्टा के जंगल में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन नक्सली मारे गए हैं। सुरक्षा बलों ने 3 दिन पहले सबसे बड़े नक्सल विरोधी अभियानों में से एक शुरू किया था। तलाशी अभियान और मुठभेड़ अभी भी जारी है।

इलाके में सर्च अभियान जारी

नक्सलियों के खिलाफ इस अभियान में कई सुरक्षा इकाइयां शामिल हैं, जिसका उद्देश्य सीमावर्ती वन क्षेत्रों में नक्सलियों की मौजूदगी और बुनियादी ढांचे को खत्म करना है। जानकारी के अनुसार, नक्सलियों को चारों ओर से घेर लिया गया है।

हाल में ही मारे गए थे तीन नक्सली

इससे पहले अभी हाल में ही बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराया था। मुठभेड़ स्थल से बड़ी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए गए थे। बीजापुर जिले के इंद्रावती इलाके के जंगल में नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, स्पेशल टास्क फोर्स और कमांडो बटालियन फॉर रेसोल्यूट एक्शन या कोबरा की संयुक्त टीम ऑपरेशन के लिए गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *