बेटे की पिटाई करने वाले बदमाशों ने पिता के ऊपर लाठी-डंडों से पिटाई कर सिर पर चलाई तलवार

By: PalPal India News
April 24, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिभोपाल के कमलानगर क्षेत्र में बदमाश मामूली विवाद पर खुलेआम चाकूबाजी की वारदातें करते नजर आ रहे हैं। कभी घर के सामने शराब पीकर उत्पात मचाते हैं तो कभी सरेराह लूट कर हमला करते हैं। बुधवार को एक बदमाश ने अपने पड़ोस के एक बच्चे से अकारण मारपीट शुरू कर दी और जब उसका पिता समझाने को आया तो बदमाशों ने उसकी पिटाई भी कर दी। साथ ही उसके सिर पर तलवार से हमला कर दिया। बुधवार दोपहर को उसके बेटे ने बताया कि पास की किराना दुकान पर राहुल और सलमान नामक बदमाश ने उससे मारपीट की। समीर दोनों को समझाने के लिए दुकान पहुंचा तो दोनों बदमाशों ने उससे विवाद शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी।

कमलानगर पुलिस ने आरोपित बदमाशों पर प्रकरण दर्ज किया है। प्रधान आरक्षक सुनील मिश्रा ने बताया कि समीर सिंह परिहार झुग्गी माण्डवा क्षेत्र में रहकर ड्राइवरी का काम करता है। बुधवार दोपहर को उसके बेटे ने बताया कि पास की किराना दुकान पर राहुल और सलमान नामक बदमाश ने उससे मारपीट की।

समीर दोनों को समझाने के लिए दुकान पहुंचा तो दोनों बदमाशों ने उससे विवाद शुरू कर दिया और लाठी-डंडों से पिटाई कर दी। समीर ने विरोध किया तो गुस्साए सलमान ने उसके सिर पर तलवार मार दी। युवक लहूलुहान हुआ तो उसके स्वजनों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी कर दी गई। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *