भोजपुरी सिनेमा की ग्लैमरस और स्टाइलिश एक्ट्रेस नेहा मलिक एक बार फिर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर रेड ड्रेस में कुछ बेहद बोल्ड और खूबसूरत तस्वीरें शेयर कीं, जो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इन तस्वीरों में नेहा का आत्मविश्वास और स्टाइलिश लुक फैंस को खूब पसंद आ रहा है।
नई पहल: लॉन्च किया पर्सनल ऐप
इन तस्वीरों के साथ ही नेहा मलिक ने एक खास घोषणा भी की है। उन्होंने बताया कि उनका पर्सनल ऐप अब ऑफिशियली लॉन्च हो चुका है। इस ऐप के जरिए उनके फैंस उनसे सीधे जुड़ सकेंगे। ऐप में चैट, डायरेक्ट मैसेज, कॉल और यहां तक कि वीडियो कॉल करने की सुविधा भी दी गई है।
नेहा ने पोस्ट में लिखा –
“Big news!! My app is now LIVE… It’s not just an app—it’s a whole vibe… Raw content, behind-the-scenes, and the best part? You can chat with me, send DMs, call me, even VIDEO CALL me.”
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
नेहा की पोस्ट पर यूज़र्स जमकर रिएक्ट कर रहे हैं। कोई उन्हें ‘Stunning’ बता रहा है तो कोई ‘Gorgeous Queen’ कहकर तारीफ कर रहा है। उनके इस नए डिजिटल कदम से उनके चाहने वालों को अब उनसे और करीब से जुड़ने का मौका मिलेगा।
इंस्टाग्राम पर नेहा मलिक की बोल्ड और बिंदास छवि पहले से ही खूब चर्चा में रहती है। अब उनका पर्सनल ऐप उनके फैंस को उनकी पर्सनालिटी का और भी एक्सक्लूसिव एक्सपीरियंस देने वाला है।