हमें हथियार दीजिए….आतंकियों का सामना करने के लिए, अमरनाथ यात्रियों ने सरकार से की अपील

By: PalPal India News
April 25, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर पूरे भारत के लोगों में गुस्सा है। लोग सरकार से आतंकियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। लेकिन अब से कुछ ही समय बाद प्रसिद्ध अमरनाथ यात्रा की भी शुरुआत होने जा रही है। ऐसे में यात्रा की सुरक्षा को लेकर अधिकारी चर्चा कर रहे हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में अमरनाथ यात्रियों ने सरकार से बड़ी मांग करते हुए सरकार से यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए हथियार मुहैया करवाने की अपील की है।

लोगों ने सुरक्षा के लिए हथियार मांगे

अमरनाथ यात्रियों ने सरकार से यात्रा के दौरान अपनी सुरक्षा के लिए हथियार मांगे हैं। दरअसल, अमरनाथ यात्रा पर जाने वाले भोपाल के यात्री गुरुवार को जम्मू कश्मीर बैंक में रजिस्ट्रेशन के लिए पहुंचे थे। यहां  अमरनाथ यात्रियों ने अमरनाथ यात्रियों ने सरकार से हथियार की मांग की और कहा कि कहा कि वह आतंकियों का सामना करने के लिए तैयार हैं।

जून में निकलने वाली है अमरनाथ यात्रा

दरअसल आपको बता दे अमरनाथ यात्रा इस साल जून में निकलेगी। अमरनाथ यात्रा के लिए इच्छुक श्रद्धालुओं ने पहलगाम आतंकी हमले को लेकर कहा कि भारत सरकार सख्त कदम उठा रही है। हर हर महादेव के नारे लगाते हुए श्रद्धालुओं ने कहा कि उन्हें भोलेनाथ और इंडियन आर्मी पर पूरा विश्वास है। उन्होंने कहा कि हम सरकार से हथियार की मांग करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *