थाईलैंड में पुलिस विमान दुर्घटनाग्रस्त, छह अधिकारियों की दर्दनाक मौत

By: PalPal India News
April 25, 2025

बैंकॉक. थाईलैंड के दक्षिणी इलाके में शुक्रवार सुबह एक बेहद दुखद हादसे में पुलिस विमान के समुद्र में गिरने से छह अधिकारियों की मौत हो गई। यह हादसा चा-एम बीच के पास हुआ, जिसने पूरे देश को गमगीन कर दिया है।

घटना सुबह 8:15 बजे की बताई जा रही है, जब फेचबुरी प्रांत की आपातकालीन सेवाओं को चा-एम रिसॉर्ट क्षेत्र में समुद्र में एक विमान गिरने की सूचना मिली। तत्काल चा-एम पुलिस स्टेशन और हुआई साई ताई 01 पेट्रोल यूनिट की टीमें मौके पर पहुंचीं और दुर्घटना की पुष्टि की।

स्थानीय मीडिया ‘Amarin TV’ के मुताबिक, यह विमान थाई पुलिस का था और उसमें सवार सभी छह पुलिस अधिकारी मौके पर ही मारे गए। हादसे की पुष्टि होते ही राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है, और अब समुद्र में गिरे विमान के मलबे को खोजने और निकाले जाने का अभियान जारी है।

विमान सुरक्षा पर सवाल- यह हादसा थाईलैंड में हुई कई हालिया विमान दुर्घटनाओं की कड़ी में एक और दुखद मामला बन गया है। बीते वर्षों में देश को कई सैन्य और नागरिक विमान हादसों का सामना करना पड़ा है, जिससे विमानन सुरक्षा मानकों पर गंभीर सवाल उठे हैं

सरकारी प्रतिक्रिया और कार्रवाई- थाई सरकार की ओर से हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया गया है। साथ ही जांच के आदेश जारी कर दिए गए हैं, ताकि दुर्घटना के कारणों की सटीक जानकारी जुटाई जा सके। अब पूरा देश इन शहीद पुलिस अधिकारियों को श्रद्धांजलि दे रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *