“पैसो की बारिश” कराने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को बनाता था अपना शिकार, 3 नाबालिग लड़कियों से पूजा कराने के नाम पर …..

By: PalPal India News
April 25, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिनागपुर पुलिस ने ढोंगी बाबा को गिरफ्तार किया है, जो पैसो की बारिश कराने के नाम पर नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाता था। उसने अब तक न जाने कितनी ही नाबालिग लड़कियों को अपना शिकार बनाया है।

नागपुर में अब्दुल कादिल उर्फ कुणाल मदने नाम का ये शख्स कादिल बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। यह लोगों को “पैसे की बारिश” के नाम से ठगता था और इसके लिए नाबालिग लड़कियों की मांग कर फिर उन्हें अपनी हवस का शिकार बनाता था।

पूजा करने की आड़ में रेप

कादिल बाबा ने नागपुर के आशीष नाम के शख्स को “पैसो की बारिश” का लालच दिया और कहा कि इसके लिए 3 नाबालिग लड़कियों की जरूरत होगी जो रात के 12 बजे नग्न होकर पूजा कर सके। इसके लिए आशीष तैयार हो गया और उसने गरीब घर की 3 नाबालिग लड़कियों को तैयार कर लिया। इसके बाद बाबा ने रात 12 बजे पूजा करने की आड़ में 3 नाबालिग लड़कियों के साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद तीनों लड़कियों ने इसकी शिकायत नागपुर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने फर्जी कादिल बाबा,आशीष और उसकी महिला साथी समेत कुल 5 लोगो को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को इनके पास से कई वीडियो और फोटो भी मिले है जिससे साफ होता है कि कादिल बाबा ने इसके पहले भी कई ऐसी लड़कियों को अपना शिकार बनाया है और उनकी इज्जत लूटी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *