पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले में 26 पर्यटकों की मौत से पूरे देश में आक्रोश और गु्स्सा है। पहलगाम में हुई आतंकी घटना के खिलाफ पूरे देश में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। समाज के हर वर्ग के लोग पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। साथ ही हमले में शहीद हुए लोगों को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। लोगों को रोष है कि पहलगाम में निहत्थे मासूम लोगों को मार कर जघन्य अपराध किया गया है. जिसके चलते अब बदले की मांग देशभर में उठ रही है.
कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में कानपुर में सीसमाऊ विधानसभा के अंतर्गत सुरेश अवस्थी के नेतृतव में युवाओं ने अपनी आवाज बुलंद की। गुरुवार शाम 6:30 बजे यहाँ युवाओं ने चौराहे पर कैंडल मार्च का आयोजन किया। एवं आतंकवाद का पुतला फूंका । सभी ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च में हिस्सा लिया। मार्च के दौरान सभी लोग मौन रहे। इस दौरान उन्होंने हमले में मारे गए मृतक आत्माओं को अपनी अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की और सभी ने भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाए।
इसके बाद सभी युवाओं ने प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से आतंकियों को कड़ी से कड़ी सजा देने व् लोगों ने इस तरह की घटना को अंजाम देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है. उन्होंने कहा कि मोदी जी को सख्त कार्रवाई अमल में लानी चाहिए. आज इस कैंडल मार्च निकालने का मकसद यही है.