72 दिन वाला शानदार रिचार्ज प्लान, डेली 2GB डेटा के साथ करोड़ों यूजर्स की Jio ने कराई चांदी

By: PalPal India News
April 25, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिरिलायंस जियो के पास अपने करोड़ों यूजर्स के लिए बहुत सारे रिचार्ज प्लान्स हैं। लेकिन अगर आप बार बार रिचार्ज के झंझट से फ्री होना चाहते हैं तो हम आपको एक लंबी वैलीडिटी वाला सस्ता प्लान बताने जा रहे हैं।

जियो ने अपने करोड़ों ग्राहकों को लिस्ट में 72 दिन वाला शानदार रिचार्ज प्लान शामिल किया है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए एक बेस्ट ऑप्शन है जो 28 दिन वाला प्लान नहीं चाहते और साथ ही 365 दिन वाले प्लान के लिए बजट कम है। ऐसे में इस 72 दिन वाले रिचार्ज प्लान के साथ यूजर्स 2 महीने से ज्यादा समय तक रिचार्ज की टेंशन से फ्री रह सकते हैं। जियो ने सिर्फ 749 रुपये की कीमत में 72 दिन वाला सस्ता प्रीपेड रिचार्ज प्लान पेश किया है। इस प्लान में मिलने वाले बेनेफिट्स की बात करें तो इसमें यूजर्स को 72 दिन तक लोकल और एसटीडी सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग की सुविधा मिलती है। फ्री कॉलिंग के साथ ही चैटिंग के लिए डेली 100 फ्री एसएमएस भी ऑफर किए जाते हैं।

इस प्लान में मिलेगा एक्स्ट्रा डेटा

जियो इस 72 दिन वाले प्लान ने डेली 2GB डेटा देता है। इस तरह आपको कंपनी रेगुलर डेटा बेनिफिट्स में कुल 144GB डेटा ऑफर करती है। हालांकि इस प्लान में एक और डेटा ऑफर मिलता है। कंपनी ग्राहकों को इसमें एक्स्ट्रा डेटा की भी सुविधा दे रही है। जियो यूजर्स को इसमें कुल 20GB डेटा एक्स्ट्रा दिया जा रहा है। मतलब आपको पूरे पैक में कुल 164GB डेटा मिल जाता है।

Jio के इस 749 रुपये के प्लान में मिलने वाले एडिशनल बेनिफिट्स की बात करें तो इसमें कंपनी 90 दिन के लिए जियो हॉटस्टार का फ्री सब्सक्रिप्शन दे रही है। वहीं यूजर्स को इसमें 50GB AI क्लाउड स्पेस भी दिया जाता है। प्लान में आपको पूरी वैलिडिटी के लिए जियो टीवी का फ्री एक्सेस भी मिलेगा। कंपनी इस प्लान के साथ एलिजिबल यूजर्स को अनलिमिटेड 5G डेटा भी ऑफर कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *