फांसी के फंदे पर एक ही दुपट्टे से लटका मिला लटकता हुआ मिला प्रेमी युगल का शव, परिजन नहीं चाहते थे दोनों की शादी हो

By: PalPal India News
April 25, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधियूपी के कौशाम्बी जिले में पशुबाड़े में प्रेमी युगल का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने की खबर सामने आई है। सुबह लोगों ने प्रेमी युगल का शव फंदे से लटकता देखा तो परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पुलिस के साथ पहुंची फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू कर दी।

एक ही दुपट्टे से लटका मिला युवक-युवक का शव

दरअसल मामला चरवा थाना क्षेत्र के चौराडीह गांव की है। जहां भूसे वाले कमरे के अंदर एक ही दुपट्टे से युवक रंजीत और युवती सरिता का शव लटकता हुआ मिला है। बताया जा रहा है की कुछ दिन पूर्व ही राजस्थान से युवक वापस लौटा था। उसे पता चला कि अगले महीने युवती की शादी होने वाली है। शादी को लेकर दोनों चिंतित रह रहे थे। चर्चा है कि एक दूसरे के नहीं हुए तो प्रेमी युगल ने आत्मघाती कदम उठा लिया। सूचना पर सीओ सहित तमाम पुलिस फोर्स मौक पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गईं है। प्रारंभिक जांच में प्रेमी-प्रेमिका द्वारा सुसाइड की आशंका जाहिर की जा रही है।

दोनों की शादी के खिलाफ थे परिजन

दोनों आपस में शादी करना चाहते थे। युवती के परिजन नहीं चाहते थे कि दोनों की शादी हो। इसलिए लड़की का विवाह कहीं और तय कर दिया। लड़की की शादी अगले महीने मई में होने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *