भजनपुरा के सुभाष मोहल्ला में युवक की चाकू गोदकर हत्या, पुलिस जुटी मामले की जांच में

By: PalPal India News
April 26, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिराजधानी दिल्ली के भजनपुरा इलाके के सुभाष मोहल्ला में एक युवक की हत्या से हडकंप मच गया। शुक्रवार रात एक युवक शाकिर (28 वर्ष) की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

आपको बता दे शुक्रवार रात एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। रात करीब 9:31 बजे पुलिस को यह खबर मिली कि एक घायल व्यक्ति सड़क पर पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक स्थानीय लोग शाकिर को जीटीबी अस्पताल ले जा चुके थे। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर भारतीय दंड संहिता की धारा 103(1) बीएनएस के तहत जांच शुरू कर दी गई है। क्राइम टीम और एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी) की टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए कई टीमें गठित की गई हैं। हत्या के पीछे की वजह का फिलहाल खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *