पलपल इंडिया प्रतिनिधि। गर्मियों में तेज धूप से हमारी स्किन डार्क होने लगती है और चेहरे का ग्लो भी कम हो जाता है. गर्मी के मौसम में ज़्यादातर लोग टैनिंग और सनबर्न की समस्या से परेशान रहते हैं। बता दें सनबर्न सिर्फ़ जलन ही नहीं करता, अगर ठीक से देखभाल न की जाए तो यह सूजन, डिहाइड्रेशन और एजिंग को बढाता है। आप अपने घर पर ही देसी फेस पैक तैया कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से आपकी स्किन ग्लो करने लगेगी. गर्मियों में तेज धूप के कारण हमारी स्क्रीन खराब होने लगती है और इस वजह से चेहरे पर डार्क सर्कल के साथ चेहरे का कलर भी डाउन होने लगता है. ऐसे में आप घर पर ही देसी फेस पैक से ग्लोइंग स्किन पा सकते हैं.
बेसन में मिलाये हल्दी: अपने चेहरे की स्किन को तेज धूप से बचाए रखने के लिए घर पर इस फेस पैक का इस्तेमाल करें. इसके लिए दो चम्मच बेसन और एक चुटकी हल्दी को मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगाएं. फेस पैक को तैयार करने के लिए आप बेसन और हल्दी के साथ दही और शहद को भी मिलाकर फेस पैक तैयार कर सकते हैं. इसके साथ ही इसे फेस पर लगाने से ग्लो भी बना रहेगा. इस पेस्ट को चेहरे पर लगाने से चेहरे की स्किन हाइड्रेट रहती है और चेहरे पर अलग ही निखार आता है. यह फेस पैक हमारी स्क्रीन के लिए बेहद असरदार है. यह हमारी स्किन के डेड सेल्स को हटाकर गहराई से स्किन की सफाई करता है, जिससे चेहरे से दाग धब्बे भी आसानी से हट जाते हैं.
दही और शहद का मास्क: दही में प्रोबायोटिक्स और लैक्टिक एसिड भरपूर मात्रा में होता है जो त्वचा को आराम पहुंचाता है। शहद में जीवाणुरोधी और सूजनरोधी गुण होते हैं। 2 बड़े चम्मच दही और 1 छोटा चम्मच शहद लें। दही और शहद को अच्छी तरह मिलाएँ। इसे अपने चेहरे पर लगाएँ और 15 मिनट तक लगा रहने दें। यह मास्क त्वचा को गहराई से नमी प्रदान करते हुए लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करता है।
आलू और एलो मास्क: आलू में कैटेकोलेज़ नामक एंजाइम भरपूर मात्रा में होता है जो पिगमेंटेशन और टैन को हल्का करने में मदद करता है। एलोवेरा के साथ मिलकर यह मास्क त्वचा को चमकदार और स्वस्थ बनाने का काम करता है। फेस मास्क बनाने के लिए 1 छोटा आलू और 2 बड़े चम्मच एलोवेरा जेल। आलू के रस और एलो जेल को मिलाकर स्मूथ मिश्रण बना लें। कॉटन पैड का इस्तेमाल करके प्रभावित क्षेत्रों पर लगाएँ। इसे 15 मिनट तक लगा रहने दें और फिर धीरे से धो लें। यह मास्क टैन लाइन को हल्का करता है और चेहरे पर गर्मी की वजह से होने वाली जलन या रैश से राहत देता है।
एलोवेरा और खीरे का कूलिंग मास्क: एलोवेरा सनबर्न के लिए बेहतरीन इंग्रीडिएंट माना जाता है, यह स्किन को हाइड्रेट करता है और कूलिंग प्रदान करता है। एंटीऑक्सीडेंट और पानी से भरपूर खीरा चेहरे को ठंडक देता है जो सूजन और लालिमा को कम करता है। एलोवेरा में एलोइन होता है, जो अपने सूजनरोधी और घाव भरने वाले गुणों के लिए जाना जाता है। खीरे के हाइड्रेटिंग एंजाइम के साथ मिलकर यह मास्क तुरंत राहत देता है। 2 चम्मच एलोवेरा जेल और आधा खीरा लें। खीरे को पीसकर मुलायम गूदा बना लें और एलोवेरा जेल के साथ मिला लें। सनबर्न वाले चेहरे पर एक अच्छी परत लगाएं और इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें। ठंडे पानी से धो लें और थपथपाकर सुखा लें।