शेरनी को कुचलने के आरोप में ट्रक चालक गिरफ्तार, जमानत अर्जी हुई खारिज

By: PalPal India News
April 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिअमरेली में एक ट्रक चालक ने शेरनी को कुचल दिया था। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। घटना अमरेली-सावरकुंडला राजमार्ग पर स्थित देवलिया गांव के पास हुआ था हादसा।

घटना 24 अप्रैल की तड़के अमरेली-सावरकुंडला राजमार्ग पर स्थित देवलिया गांव के पास हुई। इस मामले में आरोपी राजेश पडारिया को गिरफ्तार किया गया है, जो तेज गति से वाहन चला रहा था और उसने मंगलवार तड़के शेरनी को कुचल दिया। सहायक वन संरक्षक ने बताया कि इस घटना के बाद तीन अलग-अलग टीमों का गठन किया गया, जिन्होंने सीसीटीवी फुटेज और खुफिया जानकारी के आधार पर आरोपी की पहचान की और उसे गिरफ्तार किया। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आस-पास लगे पेट्रोल पंप और सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की जांच करने के बाद ट्रक का पता चला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *