पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने रविवार को बड़ी चेतावनी जारी की है। मोहन यादव ने साफ-साफ कह दिया है कि मध्यप्रदेश की धरती पर जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बता दें कि हाल ही में भोपाल के एक कॉलेज की तीन लड़कियों के साथ बलात्कार और ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया था। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज किया है। इसी के कुछ दिनों बाद सीएम मोहन यादव का ये बयान सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, आरोपियों ने अपनी पहचान छिपाकर इस अपराध को अंजाम दिया था।
सीएम मोहन यादव ने कहा है कि मध्य प्रदेश को सुशासन के लिए जाना जाता है। इस राज्य में अपराध और अपराधियों के लिए कोई जगह नहीं है। सीएम मोहन ने कहा है कि जो भी अपराध करेगा उसे सजा मिलेगी । हमारी सरकार राज्य की धरती पर किसी तरह का जिहाद या लव जिहाद बर्दाश्त नहीं करेगी। जो भी ऐसे कार्यों में शामिल पाए जाएंगे उन्हें बख्शा नहीं जाएगा। सीएम मोहन यादव ने कहा कि ऐसे लोग चाहे राज्य के अंदर हो या राज्य से बाहर भाग गए हो, मध्य प्रदेश की पुलिस उन्हें पकड़ेगी और वापस लाएगी।