दो पुरुषों के साथ चल रहा था किन्नर का अफेयर, पहले वाले के साथ मिलकर दूसरे प्रेमी की कर दी हत्या

By: PalPal India News
April 28, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिकिन्नर महिला ने प्रेमी से बीच विवाद के चलते दुसरे प्रेमी के साथ मिलकर कर दी हत्या। उसने कहा कि उसका इरादा हत्या करने का नहीं था, लेकिन गला दबाने पर दूसरे प्रेमी की मौत हो गई।

दरअसल मामला बिहार के सीतामढ़ी का है जहाँ एक किन्नर ने अपने पहले प्रेमी के साथ मिलकर दूसरे की हत्या कर दी। आरोपी किन्नर ने बताया कि वह सोनबरसा में एक युवक के साथ संबंध रखती थी। जब वह लुधियाना गई तो दूसरे युवक के साथ उसके संबंध बने। दोनों साथ रहते थे। वह पैसे मांगकर लाती थी तो प्रेमी को देती थी। इसी से दोनों का खर्च चलता था और कुछ पैसे प्रेमी अपने घर भी भेजता था। जब वह घर आई तो दोबारा पहले प्रेमी के साथ रहने लगी। दूसरा प्रेमी भी वहीं आ गया तो शराब के नशे में विवाद हुआ। इसके बाद उसने दूसरे प्रेमी की हत्या कर दी। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने अपना अपराध भी स्वीकार कर लिया है। पुलिस ने हत्या में उपयोग की गई रस्सी और लाश ठिकाने लगाने के लिए उपयोग की गई कार भी जब्त कर ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *