लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा होंगे उत्तरी कमान के नए जीओसी-इन-सी

By: PalPal India News
April 29, 2025

नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले और भारत-पाक सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच, भारतीय सेना के उप प्रमुख (रणनीति) लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा को उधमपुर स्थित उत्तरी कमान का नया कमांडर-इन-चीफ नियुक्त किया गया है। सेना की ओर से उनकी नियुक्ति को मंजूरी मिल गई है।

1 मई को संभालेंगे कार्यभार

लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा 1 मई को उत्तरी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (जीओसी-इन-सी) का पदभार ग्रहण करेंगे। वह लेफ्टिनेंट जनरल एमवीएस कुमार का स्थान लेंगे, जो 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।

लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को भी नई जिम्मेदारी

इसके अलावा, लेफ्टिनेंट जनरल डीएस राणा को भी एक प्रमुख दायित्व सौंपा गया है। वह 1 जून से अंडमान और निकोबार कमान के नए कमांडर-इन-चीफ (सी-इन-सी) के रूप में पदभार ग्रहण करेंगे। फिलहाल वह रक्षा खुफिया एजेंसी (DIA) के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं और उन्हें 1 मई से आर्मी कमांडर के रूप में पदोन्नत किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *