पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पहलगाम में आंतकी हमले में पाकिस्तान के खिलाफ बड़ा सबूत मिला है। आतंकी घटना में शामिल हाशिम मूसा पाक सेना का पैरा कमांडो निकला।
पहलगाम आतंकी हमले अटैक में भी पाकिस्तान का ही हाथ है। भारत को इसका बड़ा सबूत मिल गया है लेकिन बेशर्म पाकिस्तानी नेता भारत को ही गीदड़ भभकी दे रहे हैं और दुनिया के सामने नापाक खुद को पाकसाफ दिखाने की कोशिश कर रहा है। लेकिन अब पकिस्तान कहा मुहँ छुपायेगा जब पाकिस्तानी साजिश का सबसे बड़ा सबूत सामने आया है। पहलगाम अटैक में शामिल आतंकी हाशिम मूसा पाकिस्तान का पैरा कमांडो निकला है। इस हमले में पाकिस्तानी सेना, ISI का हाथ होने के सबूत मिले हैं। हमले में शामिल हाशिम मूसा पाकिस्तानी सेना का कमांडो है। आतंकी मूसा पाकिस्तानी स्पेशल फोर्स का पूर्व पैरा कमांडो है। आतंकवादी मूसा लश्कर के साथ भी काम करता है। पाकिस्तानी फोर्स ने मूसा को SSG से लश्कर में भेजा था। मूसा पहलगाम से पहले दो टेरर अटैक में भी शामिल था। मूसा गांदरबल हमले में भी शामिल रह चुका है। जानकारी के मुताबिक, पाकिस्तानी सेना का पूर्व पैरा कमांडो हाशिम मूसा आतंकी हमले में था शामिल। वह सैटेलाइट फोन पर इंस्ट्रक्शन ले रहा था।
पाकिस्तानी फोर्स ने हाशिम मूसा को SSG से लश्कर में भेजा था। मूसा पहले जम्मू कश्मीर में हुए 2 टेरर अटैक में भी शामिल रहा है। पाकिस्तान के आर्मी चीफ असीम मुनीर अब बेनकाब हो गए हैं। पाकिस्तान के हर झूठ का अब पर्दाफाश हो गया है। हाशिम मूसा पहले पाकिस्तानी सेना में था। फिर लश्कर में जाने के बाद उसे जम्मू-कश्मीर भेजा गया ताकि वो सुरक्षा बलों और गैर-स्थानीय नागरिकों पर हमलों को अंजाम दे सके। पहलगाम में जिस बेरहमी से नरसंहार हुआ, उसे देखकर किसी की भी रूह कांप जाए। हालांकि, अब आतंकी हाशिम मूसा पर हुए खुलासे ने पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। मूसा ने गांदरबल के गगनगीर में अक्टूबर 2024 में हमले को अंजाम दिया था। इसमें 7 लोगों की जान गई थी। बूटा पथरी अटैक भी मूसा ने कराया था जिसमें 2 आर्मी जवान शहीद हुए थे जबकि 1 सिविलियन की जान गई थी।