गाय को बचाने के कारन तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कर पलट, कई किलोमीटर तक घसिटती चली गई

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में भीषण सड़क हादसा हुआ है। यहाँ गाय को बचाने के कारन तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार कई मीटर तक घसिटती चली गई।

दरअसल मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में सतनवाड़ा नयागांव के बीच पड़ने वाले बाबा ढाबा के सामने फोर लाइन राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर गिर गई। इसके बाद स्कॉर्पियो कार कई किलोमीटर तक घसिटती हुई चली गई। दरअसल यह हादसा सड़क के बीच में अचानक गाय के आ जाने से हुआ स्कॉर्पियो में दो लोग सवार थे, जिनको मामूली चोटें आई हैं।

इंदौर से बहराइच जा रहे थे कार सवार

बताया जा रहा है कि चालक राजू साहनी जो कि इंदौर से यूपी के बहराइच जा रहे थे। तभी अचानक बाबा ढाबा के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर गाय स्कॉर्पियो के सामने आ गई। इसके कारण स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर कर पलट गई। इस सड़क हादसे की घटना ढाबे पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *