क्या शाहरुख खान मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में करेंगे एंट्री, अगले एवेंजर बन सकते है शाहरुख़-मार्वल स्टूडियोज ने किया वादा

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिशाहरुख खान एक एक्स पोस्ट को लेकर सुर्खियों में छायें हुए हैं। इस एक एक्स पोस्ट से किंग खान के फैंस में खुशी का माहौल दिख रहा है वही दूसरी तरफ इस पोस्ट ने कई सवाल भी खड़े कर दिए हैं कि क्या बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के अगले एवेंजर होंगे?

शाहरुख बॉलीवुड के उन गिने-चुने स्टार्स में से हैं, जिन्हें कई बार हॉलीवुड से ऑफर मिल चुके हैं। सिर्फ भारत में ही नहीं, विदेशों में भी शाहरुख खान के करोड़ों चाहने वाले हैं। अब एक एक्स पोस्ट ने शाहरुख खान के फैंस के दिलों की धड़कनें फिर बढ़ा दी हैं। इस एक पोस्ट को लेकर किंग खान के फैंस काफी उत्साहित हैं। दरअसल, मार्वल लीक्स नाम के एक एक्स हैंडल द्वारा एक ट्वीट किया गया है, जिसमें दावा किया है कि मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स के एक प्रोजेक्ट के लिए शाहरुख से बातचीत चल रही है।

मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स में शाहरुख खान की एंट्री

मार्वल लीक्स नाम के एक एक्स अकाउंट ने दावा किया है कि बॉलीवुड सुपरस्टार अपनी हॉलीवुड फिल्मों के लिए मार्वल मूवी मेकर्स से बातचीत कर रहे हैं। हालांकि, यह साफ कर दिया गया है कि यह प्रोजेक्ट अपकमिंग फिल्म ‘एवेंजर्स: डूम्सडे’ का हिस्सा नहीं है। अगर यह खबर सच साबित होती है तो शाहरुख उन चुनिंदा बॉलीवुड स्टार्स में शामिल हो जाएंगे जो मार्वल फिल्मों का हिस्सा बन चुके हैं।

मार्वल लीक्स ने ट्वीट में लिखा, ‘खबर/अटकलें: शाहरुख खान भविष्य के प्रोजेक्ट के लिए मार्वल स्टूडियोज के साथ शुरुआती बातचीत कर रहे हैं (यह एवेंजर्स: डूम्सडे नहीं है)।’ इस ट्वीट ने फैन्स के बीच हलचल मचा दी। हालांकि, मार्वल स्टूडियोज या शाहरुख की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। अगर यह सच साबित होता है तो शाहरुख फरहान अख्तर, हरीश पटेल और मोहन कपूर जैसे अभिनेताओं की सूची में शामिल हो जाएंगे, जो हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स का हिस्सा रह चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *