मां सोती थी सिर्फ तीन घंटे, पिता ने छोड़ा अपना काम,35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी ने शतक का क्रेडिट दिया माता पिता को

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिराजस्थान रॉयल्स के 14 साल के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने IPL में 35 गेंदों में तूफानी शतक जड़ा। मैच के बाद अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने माता-पिता को दिया।

राजस्थान रॉयल्स के युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने 35 गेंदों में शतक लगाया।जिसके बाद वैभव सूर्यवंशी का नाम रिकॉर्डबुक में दर्ज करवा लिया है। वहीं मैच खत्म होने के बाद आईपीएल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर वैभव का एक इंटरव्यू शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपने परिवार के संघर्ष की कहानी बताई है। वैभव ने बताया कि इस मुकाम तक पहुंचने के लिए उनको और उनके परिवार को किन-किन मुश्किल हालातों से गुजरना पड़ा।

फैमली ने किया वैभव का सपोर्ट

वैभव ने बताया कि आज वह जो कुछ भी हैं वो अपने माता-पिता की वजह से हैं। उनकी मां रोज सुबह जल्दी उठकर उनका टिफिन तैयार करती थीं ताकि वह प्रैक्टिस करने जा सकें। वैभव ने बताया कि उनकी मां सिर्फ तीन घंटे सोती थी। वैभव के पापा ने अपना काम छोड़ दिया ताकि उनका करियर बन सके। अब उनका बड़ा भाई उनका काम संभाल रहा है। उनके परिवार ने काफी मुश्किल समय देखे हैं। उन्होंने बताया कि आज उन्होंने जो भी सफलता हासिल की वो सब माता-पिता के त्याग के कारण ही संभव हो पाया है। आईपीएल में शतक बनाना उनका सपना था और आज वह पूरा हो गया। उन्हें कोई डर नहीं लगता। वह बस एक बार में एक मैच खेलने और वहां अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *