पति ने गुस्से में आकर धारदार हंसिए से पत्नी पर किया जानलेवा हमला, कट गई पत्नी की नाक, पुलिस ने लिया आरोपी को हिरासत में

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमुरैना जिला से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ एक पति ने गुस्से में आकर धारदार हंसिए से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले से पत्नी की नाक कट गई। प्रहार को रोकने के प्रयास में महिला के हाथ भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

घायल महिला को अस्पताल में कराया गया भर्ती

दरअसल ये घटना मुरैना जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के आजाद नगर की है। पति का नाम बिंदु राठौर है। वह गुजरात के सूरत में साड़ी का काम करता है। पत्नी सिमरन राठौर मुरैना के आजाद नगर में तीन बच्चों के साथ अकेली रहती है। देर रात पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। पति-पत्नी के बीच हुई इस जानलेवा लड़ाई की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस की टीम पहुंच गई। पुलिस ने घायल अवस्था में महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

नाजायज संबंधों को लेकर हुआ विवाद

जांच में पता चला कि नाजायज संबंधों को लेकर पति-पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। पत्नी ने अपने पति पर दूसरी महिला से नाजायज संबंध के आरोप लगाए थे। घायल पत्नी ने कहा कि पिछले 12 साल से पति उसके साथ लगातार मारपीट कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हमलावर बिंदु राठौर को हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने कहा कि हमले के बाद पति बिंदु भी चीख-चीखकर अपनी पत्नी पर दूसरे पुरुष के साथ नाजायज संबंध का लगा रहा था। पुलिस मामले की जांच के साथ मामले की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *