स्कूटी सवार युवती के सिर पर चढ़ा ट्रक, हुई दर्दनाक मौत पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिएक 18 वर्षीय युवती ट्रक के पहिये के नीचे आ गई जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। घटना तुरंत के बाद ही चालक भाग गया लेकिन सीसीटीवी के आधार पर बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

कैसे हुआ हादसा?

जानकारी अनुसार मृतक युवती सिया छाजेड़ अपनी सहेली दिनिका बाफना के साथ 28 अप्रैल को दोपहर को सीपी टैंक सर्कल के पास पीछे बैठी थी, तभी यह दुर्घटना हुई। युवती की मौत से इलाके में शोक और सदमे का माहौल है। सिया दक्षिण मुंबई के खेतवाड़ी इलाके में जरीवाला बिल्डिंग-1 की निवासी थी और दुर्घटना में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दिनिका तुरंत सड़क से उठी और सिया को उठाकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की अपने हाथों में लिया, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। सिया को पहले सैफी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया और बाद में पोस्टमार्टम के लिए जे.जे. अस्पताल भेज दिया गया।

पुलिस ने चालक को गिरफ्तार कर केस दर्ज किया

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों लड़कियां सी.पी. टैंक सर्किल से सुजुकी एक्सेस स्कूटर पर सवार होकर आ रही थीं, तभी वे एक मोटर ट्रक को दाईं ओर से पार कर रही थीं। स्कूटर तेज गति से ट्रक को बाईं ओर से ओवरटेक कर रही थीं। जब स्कूटर सवार लड़की ने अचानक ब्रेक लगाया, तो स्कूटर फिसल गई और सिया और दिनिका दोनों वहीं गिर गईं। पीछे बैठी लड़की सिया का सिर ट्रक के पहिये से कुचल गया और सिया की मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *