BSNL ने लॉन्च किया अबतक का सबसे सस्ता रिचार्ज प्लान,28 दिन की वैलिडिटी के साथ मिल रहे कई ऑफर , उड़ी निजी कंपनियों की नींद

By: PalPal India News
April 29, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिBSNL ने फिर एक और सस्ता रिचार्ज प्लान लॉन्च कर दिया है। BSNL का यह रिचार्ज प्लान 200 रुपये से भी कम कीमत में आता है, जिसमें अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ फ्री डेटा और SMS का लाभ मिलेगा। यही नहीं, भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने नेटवर्क को बेहतर बनाने के लिए के लिए 1 लाख नए 4G मोबाइल टावर लगाने का फैसला किया है। इसमें से 80 हजार से ज्यादा मोबाइल टावर लगाए जा चुके हैं।

BSNL ने X हेंडल से की प्लान की घोषणा

BSNL ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस सस्ते रिचार्ज प्लान की घोषणा की है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह रिचार्ज प्लान 187 रुपये की कीमत में आता है। प्रीपेड प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग का लाभ मिलेगा। इसके अलावा यूजर्स को इसमें फ्री नेशनल रोमिंग का भी फायदा दिया जाएगा। इस प्लान में यूजर्स को डेली 1.5GB डेटा और 100 फ्री SMS का लाभ मिलेगा। बीएसएनएल ने अपने इस रिचार्ज प्लान में यूजर्स को BiTV का फ्री एक्सेस देता है। इसमें यूजर्स को 400 से ज्यादा फ्री लाइव टीवी चैनल और OTT ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। भारत संचार निगम लिमिटेड के इस प्रीपेड प्लान में यूजर्स को डेली 7 रुपये से भी कम खर्च करना पड़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *