पलपल इंडिया प्रतिनिधि। आईपीएल 2025 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम को अपने होम ग्राउंड पर केकेआर के खिलाफ मैच में 14 रनों से हार का सामना करना पड़ा तो वहीं इस मैच के बाद कुछ ऐसा हो गया जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी, इसका एक विडियो वायरल हो रहा है जिसमें कुलदीप यादव वीडियो में रिंकू सिंह को थप्पड़ लगाते हुए दिखाई दिए।
इस मैच में केकेआर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 204 रनों का स्कोर बनाया था तो वहीं दिल्ली की टीम टारगेट का पीछा करते हुए 20 ओवर्स में 9 विकेट के नुकसान पर 190 रन ही बनाने में कामयाब हो सकी। लेकिन इस मुकाबले के खत्म होने के बाद का कुलदीप बातचीत करते हुए रिंकू को थप्पड़ मार रहे हैं।
दिल्ली कैपिटल्स और केकेआर के बीच मुकाबला खत्म होने के बाद जब दोनों टीमों के खिलाड़ी एक-दूसरे से मैदान पर बातचीत कर रहे थे तो उसी दौरान कुलदीप यादव और रिंकू सिंह के बीच कुछ हंसी मजाक चल रहा था जिसमें उसी दौरान कुलदीप अचानक से रिंकू को थप्पड़ मार देते हैं, जिसे वह थोड़ा हैरान रह जाते हैं। पहले थप्पड़ के बाद रिंकू सिंह तुरंत कुलदीप से कुछ कहते हुए नजर आए जिसमें कुलदीप एक और थप्पड़ उन्हें लगा देते हैं, जिससे रिंकू थोड़ा नाराज भी दिखाई दिए। इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद से ये सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।