टीम इंडिया को आईसीसी की तरफ से जुर्माना लगाया गया , श्रीलंका के खिलाफ मुकाबले में कर दी थी गलती

By: PalPal India News
April 30, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिश्रीलंका की मेजबानी में महिला वनडे ट्राई सीरीज खेली जा रही  है जहाँ भारतीय टीम का शुरुआती 2 मुकाबलों में कमाल का प्रदर्शन देखने को मिला है। लेकिन साउथ अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया को आईसीसी की तरफ से जुर्माना लगाया गया है।

भारतीय महिला क्रिकेट हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में वनडे ट्राई सीरीज खेलने श्रीलंका पहुंची है। टीम इंडिया ने अब तक इस सीरीज में 2 मुकाबले खेले हैं और दोनों को अपने नाम करने में कामयाब रहे हैं। भारतीय टीम ने पहले मैच में श्रीलंका को जहां 9 विकेट से मात दी थी तो वहीं दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को 15 रनों से हराया। वहीं अफ्रीका के खिलाफ मैच के बाद टीम इंडिया को उस समय बड़ा झटका लगा जब उन्हें आईसीसी की तरफ से जुर्माना लगाया गया।

आखिर क्यूँ लगाया गया जुर्माना

वनडे ट्राई सीरीज का पहला मैच 27 अप्रैल को मेजबान श्रीलंका और भारत के बीच कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला गया। बारिश के चलते ये मैच 39-39 ओवर्स का था, जिसे टीम इंडिया ने एकतरफा 9 विकेट से अपने नाम किया था। वहीं इस मैच में भारतीय महिला टीम को स्लो ओवर रेट के चलते 29 अप्रैल को आईसीसी की तरफ से जुर्माने का सामना करना पड़ा। आईसीसी की तरफ से जारी किए गए बयान में उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों और टीम के सपोर्ट स्टाफ के लिए आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के तहत खिलाड़ियों पर उनके द्वारा दिए गए समय में गेंदबाजी करने में विफल रहने पर प्रत्येक ओवर के लिए उनकी मैच फीस का पांच प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *