पलपल इंडिया प्रतिनिधि। मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के साथ बड़ा हादसा होते-होते बाच गया। यहाँ राउ में आयोजित कार्यक्रम में उनका मंच टूट गया। जिसके बाद विजय गिरने से बाल बाल बचे। विजयवर्गीय जन्मदिन पर आयोजित एक कार्यक्रम में पहुंचे थे। गनीमत ये रही कि हादसे में मंत्री विजयवर्गीय को चोट नहीं आई। इस दौरान बीजेपी के दूसरे नेता भी मंच पर मौजूद थे।
कैलाश विजयवर्गीय, जन्मदिन के मौके पर बुधवार को इंदौर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहीं मंच का एक हिस्सा अचानक गिर गया। अचानक मंच गिरने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस हादसे में मंत्री को चोट नहीं आई और किसी और के भी गंभीर घायल होने की कोई खबर नहीं है। जिस समय ये हादसा हुआ, उस समय विजयवर्गीय मंच पर खड़े होकर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान अचानक मंच गिर पड़ा। इसका वीडियो भी सामने आया है।