पलपल इंडिया प्रतिनिधि। जबलपुर की सातवीं कक्षा की छात्रा से मंडला में सामूहिक दुष्कर्म हुआ। आरोपी राजन ने स्नैपचैट के जरिए फंसाया। तीन दिन तक बंधक बनाकर दोस्त के साथ दुष्कर्म किया। छात्रा ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज की। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जबलपुर की स्कूली छात्रा से मंडला में सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने छात्रा को तीन दिनों तक मंडला स्थित अपने घर में बंधक बनाए रखा। दोस्त के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। छात्रा ने परिजन के साथ लार्डगंज थाने पहुंचकर मंगलवार रात मामला दर्ज कराया है। पुलिस आरोपी और उसके दोस्त की तलाश कर रही है। छात्रा की डेटिंग एप के जरिए मंडला निवासी आरोपी राजन से दोस्ती हुई थी। पीड़िता कक्षा सातवीं की छात्रा है।
नवंबर 2024 में इंटरनेट मीडिया पर उसकी राजन से मित्रता हुई। मोबाइल नंबर अदला-बदली के बाद दोनों में नजदीकियां बढ़ गईं। फरवरी में छात्रा को उसकी मां ने राजन के साथ बातचीत करते पकड़ लिया और उसका मोबाइल फोन छीन लिया। इसके बाद राजन जबलपुर आया और छात्रा को एक मोबाइल फोन उपहार में देकर चला गया। उसके बाद छात्रा घर वालों की नजर से बचकर आरोपी से बातचीत करने लगी। 17 अप्रैल को छात्रा घर पर अकेली थी। उसकी मां शहर से बाहर गई थी। राजन ने छात्रा को मिलने के लिए मंडला बुलाया। उसकी बातों में आकर छात्रा 21 अप्रैल को मां को बताए बिना बस से मंडला चली गई।