रिलायंस जियो ने करोड़ों यूजर्स की टेंशन को किया ख़त्म, 365 दिन का सबसे सस्ता जुगाड़

By: PalPal India News
May 1, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिरिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है। जियो के पोर्टफोलियो में एक ऐसा प्लान भी जो ग्राहकों को पूरे एक साल के लिए रिचार्ज के झंझट से पूरी तरह से फ्री कर देता है।

हर महीने महंगा रिचार्ज ले पाना एक टेंशन वाला काम बन चुका है। यह समस्या उन मोबाइल यूजर्स के लिए और बड़ी टेंशन हैं जो हर महीने दो-दो नंबर को रिचार्ज करा रहे हैं। रिचार्ज प्लान की कीमतें बढ़ने के बाद यूजर्स के बीच में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की डिमांड काफी तेजी से बढ़ी है। करोड़ों मोबाइल यूजर्स को सहूलियत देने के लिए जियो ने लिस्ट में लंबी वैलिडिटी वाले प्लान्स की संख्या बढ़ा दी है।

रिलायंस जियो के पोर्टफोलियो में कई ऐसे प्लान्स मौजूद हैं जिनमें 84  दिन, 90 दिन, 98 दिन तक की लंबी वैलिडिटी मिलती है। इसके अलावा देश की सबसे बड़ी टेलिकॉम कंपनी के पास 11 महीने और 12 महीने की वैलिडिटी वाले रिचार्ज प्लान्स भी मौजूद हैं। रिलायंस जियो के इन प्लान की सबसे खास बात यह है कि इनमें यूजर्स को लंबी वैलिडिटी के साथ-साथ अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग भी मिलती है। आप एक बार में ही पूरे साल यानी 365 दिन के लिए रिचार्ज के झंझट से फ्री हो जाएंगे और साथ ही में आपको प्लान में कई सारे बेनिफिट्स भी मिलेंगे। आप 3599 रुपये वाला प्लान ले सकते है यह प्लान महंगा लग सकता है लेकिन इसकी मंथली कॉस्ट सिर्फ 276 रुपये ही है। इस प्रीपेड रिचार्ज प्लान में कंपनी ग्राहकों को 365 दिनों की लंबी वैलिडिटी ऑफर करती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *