आज की तेज़ रफ्तार जिंदगी में कामकाजी दबाव और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच इंसान कब मानसिक थकान महसूस करने लगता है, यह अक्सर खुद उसे भी महसूस नहीं होता। ऐसे में यदि आपका पार्टनर स्ट्रेस में है, तो यह आपकी ज़िम्मेदारी बनती है कि आप उनका सहारा बनें। न केवल इससे आपका रिश्ता और गहरा होता है, बल्कि आपके पार्टनर की मानसिक और शारीरिक सेहत भी बेहतर बनी रहती है।
यहां कुछ ऐसे सरल लेकिन प्रभावशाली उपाय दिए गए हैं, जो घर पर ही अपनाकर आप अपने पार्टनर का तनाव कम कर सकते हैं:
तेल से धीरे-धीरे सिर, गर्दन और कंधों की मालिश करें। यह तरीका तुरंत राहत देता है और नींद को भी बेहतर बनाता है।
पार्टनर को बिना टोक-टाक या जजमेंट के अपनी बात कहने दें। कभी-कभी दिल की बातें साझा कर लेने से ही इंसान हल्का महसूस करता है।
उनके मनपसंद व्यंजन बनाकर आप उन्हें खास महसूस करवा सकते हैं। साथ ही पौष्टिक भोजन तनाव को कम करने में सहायक होता है।
दिन में कुछ मिनट ध्यान या योग करने से मानसिक शांति मिलती है और दोनों के बीच भावनात्मक जुड़ाव भी बढ़ता है।
धीमी रोशनी, सॉफ्ट म्यूज़िक या अरोमा थेरेपी से आप घर को एक रिलैक्सिंग स्पेस बना सकते हैं। एक शांत वातावरण तनाव को बहुत हद तक कम कर देता है।
छोटी-छोटी शारीरिक नज़दीकियां—जैसे हाथ थामना, गले लगाना या कंधे पर हाथ रखना—भावनात्मक समर्थन देते हैं और तनाव को कम करते हैं।
पार्टनर की नींद पूरी हो रही है या नहीं, इस पर ध्यान दें। पूरी और शांत नींद न केवल तनाव घटाती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी जरूरी है।