राम पथ पर नहीं बिकेगी मांस और शराब,बीड़ी-सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन पर भी पाबंदी

By: PalPal India News
May 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। नगर निगम ने रामनगरी अयोध्या में मीट और शराब की बिक्री को लेकर एक प्रस्ताव पारित किया है। इसके मुताबिक अब अयोध्या और फैजाबाद शहर को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग राम पथ पर शराब और मांस की बिक्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी जाएगी।

राम पथ पर नहीं बिकेगी मांस और शराब

दरअसल, अयोध्या में स्थित रामलला का मंदिर राम पथ पर ही स्थित है। ऐसे में अयोध्या नगर निगम ने मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगाने का प्रस्ताव पारित किया है। बता दें कि अयोध्या में मांस और शराब की बिक्री पर पहले से ही प्रतिबंध लागू है, लेकिन इस नए प्रस्ताव के पारित होने के बाद फैजाबाद शहर के कई इलाकों को इसमें शामिल करते हुए राम पथ पर भी मांस और शराब की बिक्री पर रोक लगा दी गई है। अयोध्या नगर निगम के मेयर गिरीश पति त्रिपाठी ने इस प्रस्ताव के पारित होने की जानकारी दी है। मांस और शराब की बिक्री से जुड़ा प्रस्ताव राम पथ के 14 किलोमीटर के हिस्से को लेकर लाया गया है। इस 14 किलोमीटर के राम पथ पर अब शराब और मांस की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित रहेगी। इसके अलावा पान, गुटखा, बीड़ी, सिगरेट और इनरवियर के विज्ञापन भी राम पथ पर नहीं प्रदर्शित किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *