पलपल इंडिया प्रतिनिधि। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया जहाँ एक कार और मोटरसाइकिल के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली। इस टक्कर में मोटरसाइकिल सवार पति, पत्नी और दो महीने के बेटे की मौत हो गई है। साथ ही इस हादसे में कार चालक भी घायल हो गया है।
दरअसल जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले बिशुनपुर गांव के करीब, तेज गति से जा रही एक कार से टकराकर मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार सुनील लकड़ा, उनकी पत्नी असमति बाई और उनके दो माह के बेटे की मौत हो गई है।
सुनील मोटरसाइकिल पर सवार होकर अपने परिवार के साथ इलाज के लिए अंबिकापुर जा रहे थे। उन्होंने बताया कि जब सुनील सीतापुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग पर बिशुनपुर गांव के करीब पहुंचे, तभी तेज गति से जा रही एक कार से उनकी मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में तीन असमति और उनके बेटे की घटनास्थल पर ही हो गई। वहीं सुनील गंभीर रूप से घाल हो गया। उन्होंने बताया कि टक्कर के बाद कार डिवाइडर से टकरा गई। पुलिस को इसकी जानकारी मिली तो तुरंत घटनास्थल पर पुलिस दल को भेजा गया। इसके बाद पुलिस ने शवों को कब्जे में ले लिया और अस्पातल भेज दिया। वहीं इलाज के दौरान सुनील ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुलिस ने कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।