प्रिंटिंग प्रेस में लगी भीषण आग धमाकों से गूंजा इलाका, दूर-दूर तक दिख रहा आग का काला धुँआ

By: PalPal India News
May 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में आज यानी शुक्रवार को भीषण आग लग गई। कोलकाता के साल्ट लेक सेक्टर 5 स्थित एक प्रिंटिंग प्रेस में दोपहर 3 बजे अचानक आग लग गई। आग इतनी तेज़ थी की प्रिंटिंग प्रेस के पूरे क्षेत्र में फैल गई। आग लगने के तुरंत बाद प्रेस के बाहर से विस्फोट की आवाज भी सुनाई दी। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि विस्फोट का कारण क्या था। आग की सूचना मिलते ही कई दमकल गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंच गईं। पहले तो अग्निशमन कर्मियों ने बाहर से पानी की बौछार करके आग पर काबू पाने की कोशिश की। अग्निशमन विभाग के सूत्रों के अनुसार, आग इतनी भीषण थी कि फैक्ट्री में प्रवेश करना संभव नहीं था।

फैक्ट्री में रखा है ज्वलनशील पदार्थ

खबर मिलते ही दमकल मंत्री सुजीत बसु और बिधाननगर पुलिस मौके पर पहुंच गई। अग्निशमन विभाग के अनुसार, फैक्ट्री में भारी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ रखे हुए थे। अग्निशमन कर्मियों का मानना ​​है कि ज्वलनशील पदार्थ के कारण आग तेजी से फैल सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *