छावा जैसी सुपरहिट फिल्म के साथ लौट रहे विक्की कौशल, भगवान विष्णु का निभाएंगे अवतार

By: PalPal India News
May 2, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। विक्की कौशल ने इस साल की अब तक की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म छावा दी है। फिल्म छावा ने 800 करोड़ रुपयों से ज्यादा की वर्ल्डवाइड कमाई की है। इतना ही नहीं छावा अब तक की बॉलीवुड की इस साल की सबसे बड़ी सुपरहिट फिल्म साबित हुई है। लेकिन अब विक्की कौशल जल्द ही एक और ऐसी ही धमाकेदार फिल्म के साथ पर्दे पर लौट रहे है। इसका पहला लुक भी रिलीज कर दिया गया है। जिसे देखकर फैन्स काफी उत्साहित हो गए हैं। ये किरदार भगवान विष्णु के अवतार रहे ऋषि परशुराम का होने वाला है और इस फिल्म का नाम है ‘महाअवतार’। जानकारी के मुताबिक ये फिल्म इस साल नहीं बल्कि अगले साल सितंबर में रिलीज हो सकती है हालाँकि अभी तक रिलीज डेट की जानकारी नहीं दी गई है।

प्रोड्यूसर ने Waves 2025 में दिया अपडेट

फिल्म को दिनेश विजयन प्रोड्यूस कर रहे हैं। हाल ही में प्रोड्यूसर दिनेश Waves 2025 समिट में शामिल हुए थे, जहां उन्होंने फिल्म को लेकर अपडेट दिया है। जिसमें दिनेश ने बताया कि ‘महाअवतार’ मेडॉक फिल्म्स का अब तक का सबसे बड़ा प्रोजेक्ट होने वाला है। साथ ही बॉलीवुड में चल रहा बॉक्स ऑफिस संकट को लेकर भी बात की। जिसमें दिनेश ने बताया, ‘मुझे लगता है कि हम एक बहुत ही दिलचस्प जगह पर हैं। आप जिस भी क्षेत्र का उदाहरण लेते हैं, वह दुनिया में सबसे पहले उसी क्षेत्र में खोज करता है। मुझे लगता है कि महामारी के बाद, हम आखिरकार अपने काम को एक साथ कर रहे हैं। हम समझ रहे हैं कि आम आदमी के लिए कहानियां बनाने की ज़रूरत है। पिछले 10 सालों में, हम पश्चिम की ओर आकर्षित नहीं हुए हैं। हम अपने बारे में कहानियां चाहते हैं, और हम एकमात्र देश हैं जिसकी संस्कृति इतनी समृद्ध है। लेकिन हमने फिल्म निर्माताओं के रूप में कहीं न कहीं देखना बंद कर दिया है। स्त्री और छावा हमारी संस्कृति में कहानियों के उदाहरण हैं, जितना स्थानीय हो सकता है। वे विस्फोट कर चुके हैं।’

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *