भोपाल में हिंदू लड़कियों से करता था रेप, आरोपी फरहान का हुआ एनकाउंटर

By: PalPal India News
May 3, 2025

भोपाल. भोपाल में महिलाओं के साथ गंभीर अपराधों में लिप्त एक आरोपी फरहान को पुलिस ने एनकाउंटर के दौरान घायल कर गिरफ्तार किया है। फरहान पर आरोप था कि वह एक संगठित गिरोह के साथ मिलकर लड़कियों को झांसे में लेकर उनके साथ यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग जैसी घटनाओं को अंजाम देता था।

पुलिस के अनुसार, जब आरोपी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया जा रहा था, तभी वह फरार होने की कोशिश करने लगा। इस दौरान उसने कथित रूप से एक पुलिसकर्मी की पिस्टल छीनने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की, जिसमें फरहान के पैर में गोली लगी। उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

बताया गया है कि आरोपी फरहान लंबे समय से लड़कियों को प्रेमजाल में फंसाकर शोषण करता था और इस सिलसिले में उस पर कई गंभीर धाराओं में मामले दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और इस केस से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *