पलपल इंडिया प्रतिनिधि। अनिल कपूर, संजय कपूर और बोनी कपूर की मां निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई) को निधन हो गया। निर्मल कपूर का शुक्रवार (2 मई) को 90 साल की उम्र में मुंबई में निधन हो गया। उन्होंने कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार शनिवार को सुबह करीब 11:30 बजे विले पार्ले के श्मशान घाट पर हुआ।
वो बीते काफी वक्त से वृद्धावस्था संबंधी बीमारियों से जूझ रही थीं। उनका अंतिम संस्कार शनिवार, 3 मई को सुबह करीब 11:30 बजे विले पार्ले के श्मशान घाट पर हुआ। अनिल, अर्जुन कपूर, संजय कपूर, शनाया कपूर, महीप कपूर, बोनी कपूर और जहान कपूर सहित कपूर परिवार के सदस्य और सिनेमा जगत की कई मशहूर हस्तियां निर्मल कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं। सोशल मीडिया पर निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार की कई दिल दहला देने वाली तस्वीरें और वीडियो सामने आई हैं। उनके पार्थिव शरीर को फूलों और मालाओं से सजी एम्बुलेंस में श्मशान घाट लाया गया।
निर्मल के अंतिम संस्कार में उनके बेटे बोनी, अनिल और संजय को गमगीन हालत में देखा गया। उनकी आखिरी विदाई में पोते-पोतियां सोनम कपूर, अर्जुन कपूर, रिया कपूर, अंशुला कपूर, शनाया कपूर और जहान कपूर भी विदाई देते हुए भावुक नजर आए। जाह्नवी कपूर अपनी बहन खुशी कपूर और बॉयफ्रेंड शिखर पहाड़िया के साथ दादी को अंतिम विदाई देने पहुंचीं। इस दौरान वे काफी भावुक दिखीं। दादी निर्मल कपूर के अंतिम संस्कार के लिए शनाया कपूर भी पहुंचीं। परिवार के अलावा कई बॉलीवुड सितारे भी अंतिम संस्कार में नजर आए। अनुपम खेर भी निर्मल कपूर को अंतिम श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे हैं।