“कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया”- बिपाशा बसु पर कैटफाईट पर सालों बाद अमीषा ने तोधी चुप्पी

By: PalPal India News
May 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि।  बॉलीवुड की दुनिया में एक्ट्रेसेस के बीच होने वाली तकरारें जिन्हें Catfights कहा जाता है, हमेशा सुर्खियों में रहती हैं। कभी करीना बनाम प्रियंका, तो कभी दीपिका बनाम कैटरीना। सालों पहले करण जौहर के शो में बिपाशा बसु ने अमीषा पटेल को लेकर एक कमेंट किया था, जिसे लेकर अब अमीषा ने बात की और बताया कि आखिर अब तक उन्होंने बिपाशा के इस कमेंट का कोई जवाब क्यों नहीं दिया। अब सालों बाद अमीषा पटेल एक इंटरव्यू में इस मुद्दे पर चुप्पी तोड़ी है।

“कभी किसी को नीचा नहीं दिखाया”-अमीषा पटेल

जब अमीषा से ‘कॉफी विद करण’ के एक एपिसोड में बिपाशा बसु किए कमेंट के बारे में पूछा गया, तो अमीषा ने कहा, ‘मैंने कभी भी इसका जवाब नहीं दिया। मुझे लगता है कि आप अपने अंदर की इन्सिक्टोरिटी को बाहर निकालते हैं और मुझे लगता है कि पब्लिक प्लेटफॉर्म पर ऐसा नहीं करना चाहिए। लेकिन, बिपाशा ने ऐसा किया। हर किसी का अपना नजरिया होता है। “मैंने कभी किसी से लड़ाई नहीं की, न ही कभी किसी को नीचा दिखाया।”

“उनकी बॉडी ‘जिस्म’ जैसी फिल्म के लिए फिट नहीं ”-बिपाशा बसु

दरअसल, ‘कॉफी विद करण’ के दौरान पहले अमीषा ने शिरकत की थी और उनके बाद जब बिपाशा बसु ने शो में पहुंचीं तो करण जौहर ने एक्ट्रेस को बताया कि अमीषा पटेल का कहना है कि वह कभी ‘जिस्म’ जैसी फिल्म नहीं करतीं, क्योंकि उनकी दादी नाराज होतीं। जवाब में बिपाशा ने अमीषा को लेकर कहा था, ‘अमीषा ऐसी फिल्में नहीं करती हैं क्योंकि उनकी बॉडी ‘जिस्म’ जैसी फिल्म के लिए फिट नहीं है। मैं होती तो उन्हें कभी भी ‘जिस्म’ में कास्ट नहीं करती। वह ऐसी फिल्मों में फिट नहीं बैठती हैं। वह ऐसी बोल्ड फिल्म के लिए काफी पतली और छोटी हैं’।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *