पलपल इंडिया प्रतिनिधि। वॉट्सऐप ने अपने करोड़ों यूजर्स के लिए एक कमाल का फीचर लेकर आया है। अब वॉट्सऐप वेब यूजर्स बिना ऐप के ही वॉयस-वीडियो कॉल कर पाएंगे।
WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने मैसेजिंग ऐप है। वॉट्सऐप अपने करोड़ों यूजर्स की सहूलियत के लिए समय-समय पर नए नए फीचर्स लाता है। इस बीच वॉट्सऐप ने एक और धांसू फीचर्स को पेश किया है। वॉट्सऐप यूजर्स को सिर्फ स्मार्टफोन से ही वॉयस कॉल और वीडियो कॉल करने की सुविधा मिलती थी, लेकिन अब वॉट्सऐप के करोड़ों यूजर्स को यह सुविधा वेब पर भी मिलेगी। अभी तक वॉट्सऐप वेब पर चैटिंग की सुविधा मिलती लेकिन कॉलिंग के लिए यूजर्स को विंडोज या फिर मैक ऐप को डाउनलोड करना पड़ता था। लेकिन, अब वॉट्सऐप के सभी वेब यूजर्स बिना किसी ऐप की मदद लिए ही डायरेक्ट वॉयस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग कर पाएंगे।
वॉट्सऐप के इस नए फीचर की जानकारी वेबसाइट WABetaInfo ने दी है। कंपनी अभी इस फीचर की टेस्टिंग कर रही है लेकिन जल्द ही इसे नॉर्मल यूजर्स के लिए रोल आउट किया जाएगा।
नया फीचर रोलआउट होने के बाद वॉट्सऐप यूजर्स को WhatsApp Web पर ब्राउजर से सीधे वॉयस कॉलिंग और वीडियो कॉलिंग करने के लिए फोन और कैमरा का आइकन ऐप पर मिलेगा। इन आइकन को चैट के आइकन के दाई साइट पर फिक्स किया जाएगा। WhatsApp का अपकमिंग फीचर उन यूजर्स के लिए के लिए काफी यूजफुल होने वाला है जो वेब पर इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप को अधिक इस्तेमाल करते हैं।