पलपल इंडिया प्रतिनिधि। दिल्ली से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के जापानी पार्क में एक लड़की का शव पेड़ से लटका हुआ मिला है।
दरअसल सुबह 6:45 बजे प्रशांत विहार पुलिस स्टेशन को सूचना मिली कि जापानी पार्क में एक अज्ञात किशोरी पेड़ से लटकी हुई है। पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची तो किशोरी का शव दुपट्टे से पेड़ से लटका हुआ था। पुलिस द्वारा बताया जा रहा है की मामला आत्महत्या का लग रहा है। मृतक की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। लेकिन पुलिस आगे की कार्यवाई में भी जुट गई है।