पलपल इंडिया प्रतिनिधि। धूप में त्वचा अक्सर काली पड़ जाती है जिसे टैनिंग कहा जाता है। अगर आप भी गर्मियों में दमकती हुई त्वचा पाना चाहते हैं, तो आपको मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल करना चाहिए।
औषधीय गुणों से भरपूर मुल्तानी मिट्टी केमिकल बेस्ड प्रोडक्ट्स से कई गुना बेहतर साबित हो सकती है। गर्मियों के मौसम में मुल्तानी मिट्टी को स्किन केयर रूटीन में शामिल किया जा सकता है। महज एक हफ्ते तक हर रोज दिन में एक बार मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाएं और दमकती हुइ त्वचा पा सकते है।
मुल्तानी मिट्टी का लेप बनाने के लिए सबसे पहले आपको मुल्तानी मिट्टी को मिक्सर में डालकर अच्छी तरह से पीस लेना है। आप मुल्तानी मिट्टी के इस पाउडर को किसी भी कंटेनर में स्टोर करके रख सकते हैं। अब एक कटोरी में चार स्पून मुल्तानी मिट्टी का पाउडर निकाल लीजिए। लेप बनाने के लिए आप इस पाउडर में थोड़ा गुलाब जल और थोड़ा पानी मिक्स कर सकते हैं। आपको इस लेप को अपने पूरे चेहरे पर और गर्दन पर अच्छी तरह से अप्लाई कर लेना है। थोड़ी देर इस लेप के सूखने का इंतजार कीजिए। त्वचा को साफ पानी से धोने के बाद आपको खुद-ब-खुद पॉजिटिव असर महसूस होने लगेगा।