दमोह जिले में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म, आरोपी चाचा को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By: PalPal India News
May 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिमध्य प्रदेश के दमोह जिले में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की खबर सामने आयी है। बताया जा रहा है की आरोपी पड़ोस में रहने वाला मुंहबोला चाचा है, जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्ची को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

आपको बता दे मामला दमोह जिले के हिंडोरिया थाना की बांदकपुर चौकी क्षेत्र में सात साल की मासूम के साथ मुंहबोले चाचा द्वारा रेप करने का है। बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मुंहबोले चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। शुक्रवार को एक 7 वर्षीय मासूम बालिका अपने घर के समीप खेल रही थी। उसी समय पड़ोस में ही रहने वाला मुंहबोला चाचा उसे उठा कर ले गया। आरोपी ने अपने कमरे का दरवाजा बंद कर बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान मासूम की चीख पुकार सुनकर जब पड़ोस के ही लोग वहां पहुंचे और दरवाजा खुलवाया। मासूम की गंभीर हालत को देखते हुए उसे तत्काल ही जिला अस्पताल लेकर आए। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने तत्काल ही एक्शन लेते हुए आरोपी चाचा को गिरफ्तार कर लिया है। मासूम का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *