बेटी के लव अफेयर से नाराज पिता ने बेटी के लौटने पर पहले उसे मारा फिर शव को जलाया भट्टी में

By: PalPal India News
May 3, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिबिहार के मुजफ्फरपुर में बेटी के लव अफेयर से इतने नाराज थे पिता की बेटी के टुकड़े कर भट्ठी में जला दिया। प्रेमी के साथ घर से भागने के बाद किशोरी जब वापस लौटी तो पिता ने घर पर पार्टी का आयोजन किया। इसके बाद डीजे की तेज आवाज के बीच बेटी की हत्या कर उसे तंदूर में जला दिया। गांव के चौकीदार के कहने पर पुलिस ने जांच शुरू की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस ने हत्यारे पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

दरअसल घटना मुशहरी थाना क्षेत्र के डुमरी गांव की है। यहां एक वार्ड के पार्षद नरेश पंडित की बेटी का प्रेम प्रसंग दूसरे वार्ड के पार्षद के बेटे मिथुन कुमार के साथ चल रहा था। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों एक-दूसरे से मिलते जुलते थे। फोन पर भी खूब बातें होती थीं। घर वालों ने विरोध किया तो मार्च में दोनों घर छोड़ कर भाग गए। बेटी के भाग जाने से पिता काफी नाराज थे। समाज और पुलिस के दवाब के चलते लड़के के पिता ने दोनों को 19 मार्च को पुलिस के सामने पेश किया। इसके बाद थाने में बंध पत्र पर युवती को उसके पिता के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद भी दोनों फोन पर घंटों बात करने लगे। आरोपी पिता ने बताया है कि बेटी की हत्या कर शव ठिकाने लगाने में चार लोगों ने उसकी मदद की थी। पुलिस चारों आरोपियों को ढूंढ़ रही है।

24 अप्रैल को हत्या कर वारदात को दिया था अंजाम

लड़की के पिता उसके प्रेम संबंध के खिलाफ थे। ऐसे में उसने 24 अप्रैल की शाम घर पर पार्टी रखी और डीजे की तेज आवाज के बीच चार अन्य लोगों की मदद से बेटी की हत्या कर दी। हत्या के बाद शव को तंदूर में जला दिया। डीजे के तेज आवाज से किसी को भनक तक नहीं लगी। गांव के चौकीदार को शक हुआ तो उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन की और आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपी पिता को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *