कानपुर: इमारत में भीषण आग लगने से 5 लोगों की मौत, पति-पत्नी और 3 बेटियों की चली गई जान

By: PalPal India News
May 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। कानपुर के चमनगंज थाना क्षेत्र की पांच मंजिला इमारत में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। आग लगने से 5 लोगों की मौत हो गई है। आपको बता दे आग की लपटों ने पूरी इमारत को अपनी चपेट में ले लिया था। आग की वजह से इमारत में मौजूद पति-पत्नी और तीन बेटियों की मौत हुई है। फायर ब्रिगेड की 50 से ज्यादा गाड़ियां घटनास्थल पर मौजूद रही तब जाकर  आग पर काबू पाया जा सका।

आग इतनी भीषण थी कि आसपास की इमारतों को भी खाली करा लिया गया। मिली जानकारी के मुताबिक, पांच मंजिला इमारत में अवैध रूप से जूते का कारखाना चलता था। आग की खबर सुनते ही मौके पर तमाम आला अधिकारी पहुंच गए।

एडीसीपी सेंट्रल कानपुर का सामने आया था बयान

एडीसीपी सेंट्रल कानपुर राजेश श्रीवास्तव ने इस घटना पर बयान भी जारी किया था। उन्होंने कहा था, ‘पांच लोगों को अस्पताल भेजा गया है, उनकी मेडिकल जांच की जाएगी। उनके बचने की उम्मीद बहुत कम है।’ इसके बाद आज सुबह ये जानकारी सामने आई कि 5 लोगों की मौत हो गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *