एजाज खान के खिलाफ रेप का मामला दर्ज, अभिनेत्री के साथ धर्म बदल शादी के नाम पर दुष्कर्म

By: PalPal India News
May 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि। एजाज खान के खिलाफ मुंबई के चारकोप पुलिस स्टेशन में रेप का मामला दर्ज हुआ है। एक अभिनेत्री की शिकायत पर चारकोप पुलिस ने एजाज के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। अभिनेता एजाज खान की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। पहले एजाज खान पर ‘हाउस अरेस्ट’ नाम के शो के चलते FIR दर्ज हुई थी। अभिनेता पर शो के द्वारा अश्लीलता फैलाने का आरोप है। इस शो को लेकर अभी विवाद थमा नहीं है कि अब अब एजाज खान के खिलाफ एक और शिकायत दर्ज हुई है।

पीड़िता के एक्टर पर आरोप

पीड़ित एक्ट्रेस के अनुसार एजाज खान ने अपने हाउस अरेस्ट शो में उन्हें होस्ट का रोल देने के लिए बुलाया था। जब शूट चल रहा था तभी एजाज खान ने पीड़ित को पहले प्रपोज किया और बाद में धर्म बदलकर शादी करने का वादा किया। इसके बाद एक्टर ने उसकी इच्छा के विरुद्ध जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद कल शाम पीड़ित एक्ट्रेस चारकोप पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कराया है।

वेब शो को लेकर तब विवाद खड़ा हुआ जब शो के कुछ वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर सामने आए। इन क्लिप्स में शो के होस्ट एजाज खान फीमेल कंटेस्टेंट्स से कपड़े उतारने और पुरुष कंटेस्टेंट्स के साथ इंटीमेट पोज देने को कहते नजर आए थे। ये सब कैमरे के सामने हो रहा था, जिसके बाद शो को लेकर विवाद खड़ा हो गया। वायरल क्लिप्स को लेकर राष्ट्रीय महिला आयोग ने एजाज खान और उल्लू ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल को समन भेजकर 9 मई को आयोग के सामने पेश होने को कहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *