कामाख्या वेयर हाउस में 2 मजदूरों पर गिरा गेहूं का स्टाक, 1 की मौत, 1 गंभीर रूप से घायल

By: PalPal India News
May 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधिजबलपुर के पाटन में बड़ हादसा हो गया, जिसमे एक मजदूर की मौत हो गई और दूसरा गंभीर रूप से घायल है। मामला जबलपुर के पाटन क्षेत्र के कामाख्या वेयर हाउस में 2 मजदूरों पर गेहूं का स्टाक गिर गया। जानकारी के मुताबिक पाटन- शाहपुरा रोड पर स्थित कामाख्या वेयरहाउस के भीतर गेहूं का स्टाक जमाया जा रहा था। इसमें बबलू चौधरी, धर्मेंद्र चक्रवर्ती सहित कई अन्य मजदूर भी काम कर रहे थे। शाम को काम खत्म करने के बाद कुछ मजदूर वेयर हाउस के बाहर निकल गए जबकि बबलू और धर्मेंद्र अपने काम को खत्म कर रहे थे। इसी दौरान गेहूं का स्टाक भर-भराकर धसक गया, और दोनों ही मजदूर उसमें दब गए। घटना की जानकारी तुरंत ही मौके पर मौजूद लोगों ने पाटन थाना पुलिस और 108 को दी। दोनों घायलों को इलाज के लिए पाटन स्वस्थ्य केंद्र लाया गया जहां डॉक्टर ने बबलू चौधरी को मृत घोषित कर दिया।

HIGHLIGHTS

  • जबलपुर के पाटन में हादसा, मजदूर की मौत:
  • कामाख्या वेयर हाउस में 2 मजदूरों पर गिरा गेहूं का स्टाक, एक गंभीर
  • शाहपुरा रोड पर स्थित कामाख्या वेयरहाउस का मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *