पलपल इंडिया प्रतिनिधि। भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी, डिजाइन और विनिर्माण संस्थान (IIITDM) जबलपुर में छात्राओं के बाथरूम में नहाते हुए वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। बी.टेक सेकेंड की एक छात्रा पर आरोप है कि हॉस्टल में उसने अपनी सीनियर छात्राओं के नहाते हुए वीडियो बनाए और उन्हें दिल्ली में रहने वाले अपने बॉयफ्रेंड्स को भेजे है। कॉलेज ने तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपी छात्रा को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है। मामले से नाराज छात्र-छात्राओं ने सोमवार को थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज की।
कॉलेज की एक छात्रा ने बताया कि रविवार को इस मामले का पता चला था। तुरंत कॉलेज प्रबंधन को इसकी सूचना दी गई, जिस पर जांच करने के बाद एक्शन लिया गया। आज सभी छात्र-छात्राएं एकजुट होकर खमरिया थाने पहुंचे और मामले में शिकायत दर्ज कराई गई।
बताया जा रहा है कि दिल्ली में मौजूद अपने बॉयफ्रेंड को वीडियो भेजने की बात आरोपी छात्रा ने कबूली है। बताया गया है कि आरोपी लड़की ने माना है कि उसने वीडियो बनाया है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। पुलिस ने बताया कि, छात्रों ने बताया कि एक सहपाठी छात्रा द्वारा दूसरी छात्रा का नहाते समय वीडियो बनाया गया और उसे वायरल किया जा रहा है।
सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और कॉलेज प्रबंधन से पूछताछ की। प्रबंधन के अनुसार, इस घटना की जानकारी उन्हें रविवार को ही मिल गई थी, जिसके बाद वे आंतरिक जांच कर रहे थे। आरोपी छात्रा से 2 मोबाइल फोन और एक लैपटॉप बरामद किया गया है। जांच के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज की हैं। आगे जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
HIGHLIGHTS