इस शहर में बंद हुआ ऑनलाइन पेमेंट सर्विस, पेट्रोल भरवाने जा रहे है तो साथ में लाना होगा कैश

By: PalPal India News
May 5, 2025

पलपल इंडिया प्रतिनिधि10 मई से पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट नहीं स्वीकार किए जाएंगे। पेट्रोलियम डीलर असोसिएशन ने यह फैसला किया है। नेशनल सायबर क्राईम पोर्टल ने एक पेट्रोल पंप मालिक का खाता ब्लॉक कर दिया है। इसके बाद यह फैसला किया गया है। पेट्रोल पंप मालिक के बैंक खाते में साइबर क्रिमिनल ने फ्रॉड ट्रांजेक्शन किए थे। इसी वजह से उनका अकाउंट ब्लॉक किया गया है। अकाउंट ब्लॉक होने के बाद मालिक ने ऑनलाइन पेमेंट नहीं स्वीकार करने का फैसला किया है।

10 मई से नहीं होंगे डिजिटल पेमेंट

आपको बता दे 10 मई से नागपुर के पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट नहीं होगा। आप को अगर अपने वाहन में पेट्रोल डलवाना है तो जेब में कैश लेकर पेट्रोल पंप जाना होगा। विदर्भ पेट्रोल पंप डीलर असोसिएशन के अध्यक्ष अमित गुप्ता ने बताया “नेशनल सायबर क्राईम पोर्टल से पेट्रोल पंप मालिक के बैंक खाते में सायबर क्रिमिनल ने फ्रॉड ट्राजेक्शन किए, जिस वजह से उनके अकाउंट ब्लॉक किए गए हैं। कुछ के बैंक खाते फ्रीज किए गए हैं। अकाऊंट मे लिन मार्क लगे हैं। इसलिए हमने यह फैसला किया है कि हम नागपुर के पेट्रोल पंप पर डिजिटल पेमेंट 10 मई से स्वीकार नहीं करेंगे।”

दो पेट्रोल पंप डीलर के खाते सीज

नागपुर शहर में 2 पेट्रोल पंप डीलर के खाते सीज हुए हैं और 30 डीलर के खातों पर लिन लगाया गया है। एक डीलर का खाता 280 रुपये के लिए ब्लॉक किया गया है, जबकि उनके खाते में 18 लाख रुपये हैं। ऐसी समस्या का सामना पेट्रोल पंप डीलर को करना पड़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *